रविंद्र जडेजा टी-20 सीरीज से बाहर, शार्दूल ठाकुर को टीम में मिली जगह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रविंद्र जडेजा कन्कशन कॉन्ट्रोवर्सी के चलते टी-20 सीरीज से बाहर हुए। भारत की पारी के आखिरी ओवर में उन्हें हेलमेट पर बॉल लगी थी। इसके बाद वे मैदान पर वापसी नहीं कर पाए। अब उनकी जगह शार्दूल ठाकुर को टीम में जगह दी गई। दरअसल, भारत की पारी के दौरान 19वें ओवर में रविंद्र जडेजा को हैम-स्ट्रिंग की शिकायत हुई। इसके बाद 20वें ओवर में मिचेल स्टार्क की बॉल जडेजा के हेलमेट पर जा लगी।
