ऑस्ट्रेलिया में सर्जरी कराने के बाद बोले जडेजा- अब और तूफानी अंदाज में होगी वापसी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने आज बताया कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पिंक टेस्ट के दौरान उनके अंगूठे में चोट लगने के बाद उनकी सर्जरी हुई। जडेजा ने ट्वीट किया कि, "थोड़ी देर के लिए एक्शन से बाहर, सर्जरी पूरी हो गई, लेकिन जल्द ही धमाकेदार वापसी करूंगा।" बता दें कल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पुष्टि की थी कि जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लेंगे।
