आरसीबी ने लॉन्च किया टीम का नया नाम और लोगो
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
आज आईपीएल की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टीम के नए नाम के साथ नया लोगो लॉन्च किया है। गुरुवार को ही आरसीबी ने टीम कप्तान विराट कोहली को बिना बताए सभी सोशल मीडिया अकाउंट से प्रोफाइल और कवर समेत सभी फोटो और पोस्ट हटा ली थीं। जिस पर विराट कोहली ने हैरानी जताते हुए मदद की पेशकश भी की थी। आईपीएल का 13वां सीजन 29 मार्च से शुरू होगा।
