आरसीबी के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल कोरोना संक्रमित, आईपीएल के ऐसे तीसरे खिलाड़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: cricket addictor
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल कोरोना संक्रमित हुए। रविवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वो क्वारंटीन किए गए। माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमित पडीक्कल करीब 2 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए नहीं खेल पाएंगे। पडीक्कल आईपीएल के तीसरे खिलाड़ी हैं जो कोरोना संक्रमित हुए। उनसे पहले दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल और कोलकाता नाइटराइडर्स के नितीश राणा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
