स्पेशल ब्लू जर्सी पहनेगी RCB, ऑक्सीजन सपोर्ट के लिए देंगे आर्थिक सहयोग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
भारत इस समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर से काफी परेशान है। देश में लगातार नए मामलों का रिकॉर्ड बन रहा है और हजारों में लोगों की जानें भी जा रही हैं। देश में ऑक्सीजन की भारी कमी भी देखने को मिल रही है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए एक अनोखी पहल की है। उन्होंने इसके लिए नई जर्सी लॉन्च की है।