डेनियल सैम्स कोरोना संक्रमित, टूर्नामेंट से पहले अब तक कुल 25 संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आरसीबी के ऑलराउंडर डेनियल सैम्स कोरोना संक्रमित हुए। उनसे पहले आरसीबी के अन्य खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल संक्रमित हुए थे। 9 अप्रैल को मुंबई बनाम बैंगलोर मैच से पहले दो खिलाड़ियों के संक्रमित होने से बैंगलोर की टीम को झटका लगा। मंगलवार को मुंबई इंडियंस टीम के विकेटकीपिंग कंसलटेंट किरण मोरे, वानखेड़े स्टेडियम के 3 ग्राउंड स्टाफ संक्रमित हुए थे। टूर्नामेंट से पहले अब तक 25 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
