हैट्रिक गोल दागकर सबसे उम्रदराज फुटबॉलर बने जोआकिन, तोड़ा 55 साल पुराना रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ला लीगा लीग में रियाल बेटिस के कप्तान जोआकिन सांचेज ने एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ करियर का पहला हैट्रिक गोल किया। जिससे बेटिस ने बिलबाओ को 3-2 से हराया। जोआकिन टूर्नामेंट के इतिहास में हैट्रिक गोल करने वाले सबसे उम्रदराज फुटबॉलर बने। उनकी उम्र 38 साल 140 दिन है। जोआकिन ने रियाल मैड्रिड के एलफ्रेडो डी स्टेफानो के 55 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। जोआकिन 20 मिनट में हैट्रिक गोल करने वाले 7वें खिलाड़ी है।
