ला लीगा में रियल मैड्रिड ने ओसासुना को हराया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
रियल मैड्रिड ने ला लीगा में ओसासुना को 2-0 से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा। मैच में जिदान ने हेजार्ड और बेल सहित कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया था। विनिसियस जूनियर और रोड्रिगो ने टीम के लिए एक-एक गोल किया। मैड्रिड छह मैचों में चार जीत और दो ड्रॉ के बाद 14 अंकों के साथ शीर्ष पर तथा एटलेटिको मैड्रिड 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।