रियल मैड्रिड के हेजार्ड और कासेमिरो कोरोना संक्रमित, जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
स्पेन के रियल मैड्रिड क्लब के फारवर्ड एडेन हेजार्ड और मिडफील्डर कासेमिरो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए शीर्ष क्लब ने कहा, 'उसकी शीर्ष टीम के अन्य सभी खिलाड़ी, कोच और कर्मचारी शुक्रवार को हुए परीक्षण में नेगेटिव पाए गए हैं'। वहीं रियल मैड्रिड की टीम आज वेलेंसिया से भिड़ेगी। उधर हेजार्ड को आगामी अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बेल्जियम की टीम में शामिल किया गया है।