31 साल के इतिहास में पहली बार 14 भारतीय खिलाड़ियों ने शूटिंग वर्ल्ड कप में किया क्वालीफाई
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
रविवार से चीन के पुतियान में ISSF राइफल और पिस्टल शूटिंग का फाइनल शुरू होने वाला है. इस विश्वकप में भारत के 14 खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया है. इतिहास में पहली बार भारत की 2 महिला खिलाड़ियों ने 2 इवेंट के लिए क्वालिफाई किया है. वहीं 10 मीटर एयर राइफल में पहली बार 4 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी. इसके अलावा 17 साल के दिव्यांश सिंह ने भी एयर राइफल में क्वालीफाई किया है.
