2014 के वर्ल्ड कप को याद कर युवराज ने कहा- मेरे घर पर फेंके गए थे पत्थर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
2014 में टी-20 वर्ल्ड कप हारने पर और मैच में युवराज सिंह के खराब प्रदर्शन करने पर उनकी काफी आलोचनाएं हुई थी। इसे लेकर युवराज ने कहा, 'मैं उस पारी की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। मैंने उस मैच में अच्छा नहीं खेला।' उन्होंने बताया, 'जब मैं वापस घर आया तो मीडिया ने अचानक मुझे घेर लिया और लोग मुझ पर चिल्लाने लगे। मेरे घर पर कुछ पत्थर भी फेंके गए।'