IPL 2021 का दोबारा आयोजन करना बड़ी चुनौती होगी- राजस्थान रॉयल्स के मालिक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन को बीच में ही निलंबित कर दिया था। इसके बाद से ही लगातार बचे हुए मैचों के लिए विंडो खोजे जाने की बात चल रही है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स (RR) के मालिक मनोज बदाले ऐसा होते नहीं देख रहे हैं। उन्हें लगता है कि दोबारा लीग शुरु कराना बेहद मुश्किल होगा।