यात्रा प्रतिबंध के कारण UAE में पाकिस्तान सुपर लीग के बचे हुए मैचों का आयोजन मुश्किल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के छठवें सीजन के बचे हुए मैचों के UAE में होने की कम संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। दरअसल, UAE ने कोरोना से बचाव के लिए पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। यह प्रतिबंध बुधवार से शुरु होंगे। बता दें कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद मार्च में PSL 2021 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था।