स्ट्राइक रेट के मामले में ऋषभ पंत ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
कल इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में ऋषभ पंत ने 192.50 के स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए थे। ये किसी भारतीय बल्लेबाज का वनडे क्रिकेट में 75 रन से या इससे ऊपर की पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड है। पिछला रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। कोहली ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जयपुर में 192.30 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 100 रन बनाए थे।
