कपिल देव ने ऋषभ पंत को दिया वापसी का गुरु मंत्र
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आलोचकों के निशाने पर रहने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को पूर्व कप्तान कपिल देव ने वापसी का मंत्र दिया। हाल ही में कपिल देव ने पंत को लेकर कहा- उन्हें खुद अपना करियर देखना होगा। वो किसी को दोष नहीं दे सकते। अगर उन्हें टीम में वापसी करनी है तो रन बनाने होंगे और लोगों को गलत साबित करना होगा। कपिल आगे बोले- खिलाड़ियों को खुद का आंकलन करना होगा।
