ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग में किया बड़ा ब्लंडर, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Video Grab
राजकोट में दूसरे टी-20 में ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग में बड़ा ब्लंडर किया। छठे ओवर की तीसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने बांग्लादेशी ओपनर लिटन दास को पंत के हाथों स्टंप कराया था, लेकिन रिप्ले में पता चला कि ऋषभ ने गेंद विकेटों के आगे से पकड़ी थी। इसके चलते गेंद नो बॉल हुई। जिसके बाद अगली गेंद फ्री-हिट हो गई और फ्री-हिट पर लिटन दास ने चौका जड़ दिया।
