कुश्ती का फाइनल हारने पर गीता फौगाट की कजिन ने की खुदकुशी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महिला पहलवान गीता और बबीता फौगाट की ममेरी बहन रितिका फोगाट ने कुश्ती का फाइनल मुकाबला हारने पर खुदकुशी की। महाबीर फौगाट के गांव बलाली स्थित मकान में रितिका फंदे पर झूली। रितिका ने 12 से 14 मार्च तक भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर महिला व पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस दौरान 14 मार्च को हुए फाइनल मुकाबले में रितिका हार गई थी।
