x

ऋतुराज गायकवाड़ एशियाई खेलों में संभालेंगे भारतीय टीम की कमान

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का एलान हो गया है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार एशियाई खेलों में अपनी चुनौती पेश करेगी। इससे पहले बताया गया था कि शिखर धवन को कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शिखर धवन का चयन नहीं हुआ। एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता टी-20 प्रारूप में 28 सितंबर से 8 अक्तूबर तक जारी रहेगी।