रोजर फेडरर को हराकर जोकोविक बने विंबलडन के बादशाह
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Hindustan
वर्ल्ड नंबर- 1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने रविवार को सेंटर कोर्ट पर खेले गए फाइनल में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को मात दे विंबलडन का खिताब अपने नाम कर लिया है। जोकोविक ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूनार्मेंट में फेडरर को रोमांचक मुकाबले में 7- 6 (7- 5), 1- 6, 7- 6 (7- 4), 4- 6,13- 12 (7- 3) से मात दी। यह जोकोविक का कुल 16 ग्रैंड स्लैम खिताब और पांचवां विंबलडन खिताब है।
