दुबई ओपन के फाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर, इतिहास रचने के करीब
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. शुक्रवार को फेडरर ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से शिकस्त दी. खिताबी मुकाबले में उनका सामना ग्रीस के युवा खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास से होगा, जिन्होंने फ्रांस के गेल मोनफिल्स को 4-6, 7-6, 7-6 से हराया. अगर फेडरर फाइनल में जीत हासिल करते हैं तो यह उनकी 100वीं ATP एकल ट्रॉफी होगी.
