लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स में रोजर फेडरर को मिले 2 अवार्ड
Shortpedia
Content Team
स्विस टेनिस खिलाडी रोजर फेडरर को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स इवेंट में दो अवार्ड, स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर और कमबैक ऑफ द ईयर से नवाजा गया। इसी के साथ रोजर फेडरर अब तक लॉरियस अवॉर्ड को सबसे ज्यादा (6) बार हासिल करने वाले पहले खिलाडी बन गए है। फेडरर ने अपनी अवार्ड स्पीच में राफेल नडाल का शुक्रिया अदा किया। फेडरर अब तक नडाल से 23 मैच हारे है और 15 मैच जीते है। सेरेना विलियम्स को भी स्पोर्ट्सविमिन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।