रोजर फेडरर ने अपनी 2 फीमेल फैंस को चौंकाया, उनके साथ छत पर टेनिस भी खेला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
रोजर फेडरर अपने दो फैंस को चौंकाते हुए उनसे मिले और उनके साथ छत पर टेनिस भी खेला। इटली के लांगुरिया शहर में 13 वर्षीय विटोरिया और 11 वर्षीय कैरोला का छत पर टेनिस खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फेडरर उनसे मिले। फेडरर ने कहा कि मैंने दुनिया के हर कोने में टेनिस खेला है लेकिन यहां खेलना मेरे लिए खास रहा। हमने दिखाया कि आप कहीं भी खेल सकते हैं।
