घुटनों की चोट के चलते ऑस्ट्रेलियाई ओपन नहीं खेलेंगे रोजर फेडरर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर अपने दाएं घुटने के दो ऑपरेशन के कारण साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भी नहीं खेल पाएंगे। रोजर फेडरर के लंबे समय से एजेंट रहे टोनी गॉडसिक ने कहा है कि 20 बार का ग्रैंडस्लैम चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद एटीपी टूर में वापसी की योजना बना रहे हैं और वो उनके लिए 2021 का टेनिस कैलेंडर तैयार करने पर लगे हुए हैं।
