रोहन बोपन्ना और स्मृति मंधाना हुए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
खेल और युवा मामलों के मंत्री किरन रिजिजू ने मंगलवार को टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। गौरतलब है कि पिछले साल 25 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह के दौरान दोनों को अर्जुन पुरस्कार नहीं मिला था, क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए देश से बाहर थे। अब बोपन्ना टोक्यो ओलंपिक 2020 में अपनी खेल प्रतिभा को दिखाते नजर आएंगे।
