पहले दौर में हारे रोहन बोपन्ना, फ्रेंच ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना पुरुष युगल के पहले दौर में हारने के बाद बाहर हो गए। इसके साथ ही फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवालोव की जोड़ी कनाडा के वासेक पोसपिसिल और अमेरिका के जैस सॉक से 2-6, 2-6 से हार गई। यह मुकाबला 51 मिनट तक चला। बोपन्ना-शापोवालोव को दोनों सेट में एक-एक बार ब्रेकप्वाइंट लेने का फायदा नहीं मिला।