ऑस्ट्रेलियन ओपन: क्वार्टरफाइनल में बोपन्ना और किचेनोक की जोड़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोहन बोपन्ना क्वार्टरफाइनल में पहुंचे। उन्होंने यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ अमेरिका की निकोल मेलिचार और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस की जोड़ी को एक घंटे 10 मिनट में 6-4, 7-6 से हराया। बोपन्ना और किचेनोक को पहला सेट 6-4 से जीतने के बाद दूसरे सेट में संघर्ष करना पड़ा लेकिन उन्होंने इस सेट का टाई ब्रेक 7-4 से जीतकर अंतिम 8 में स्थान बना लिया।
