रोहित ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, चोटिल होने पर मैच से हुए रिटायर्ड हर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 में कोहली के मैच में नहीं खेलने पर रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई। रोहित ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 50 रन पूरे कर टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। वहीं मैच के दौरान रोहित पैर की मासपेंशियों में खिंचाव की वजह से रिटायर्ड हर्ट हो गए, औप फील्डिंग करने भी नहीं आए।