रोहित ने कहा- लॉकडाउन के बाद बल्लेबाजों की मैदान पर वापसी नहीं होगी आसान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, 'लॉकडाउन के बाद बल्लेबाजों की मैदान पर वापसी आसान नहीं होगी।' उन्होंने कहा, 'बल्लेबाजों को पुरानी लय-टाइमिंग हासिल करने में कम से कम डेढ़ महीना लगेगा। हैंड आई कोऑर्डिनेशन बल्लेबाजी का अहम पहलू होता है। ऐसे में बल्लेबाज को गेंद की रफ्तार के साथ तालमेल बैठाने में वक्त लगेगा।' मोहम्मद शमी से सोशल मीडिया पर बातचीत में उन्होंने यह बात कही।