176वां छक्का लगाते ही रोहित शर्मा बने टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के जमाने वाले बल्लेबाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Cricket
रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हिटमैन ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा है। शुक्रवार को पहला सिक्स जमाते ही वे उनसे आगे निकल गए। मार्टिन गुप्टिल ने 172 सिक्स जमाए हैं। रोहित ने भारतीय पारी के पहले ही ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर 2 छक्के जड़े। उन्होंने अपनी 46 रनों की पारी में 4 छक्के जमाए।
