हिटमैन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पूरे किए हजार रन, हासिल किया ये मुकाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में जारी चौथे टेस्ट के दूसरे दिन रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एक हजार रन पूरे किए। शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के पवेलियन लौटने के बाद रोहित शर्मा ने ये खास मुकाम हासिल किया। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले ओपनर बन गए हैं। हालांकि रोहित अर्धशतक से चूक गए। रोहित शर्मा 49 रन बनाकर आउट हो गए।
