रोहित शर्मा के टी-20 में 10,000 रन पूरे, विराट के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ghandiclass
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बीते दिन पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मैच में अपने 10,000 रन पूरे किए। रोहित, विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मैच में 17 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। हिटमैन ने कगिसो रबाडा की गेंद पर छक्का मारकर इस उपलब्धि को हासिल किया। हालांकि मुंबई ये मैच 12 रनों से हार गई।
