दूसरे वनडे में रोहित शर्मा चोटिल, अस्पताल ले जाए गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
भारत-बांग्लादेश के दूसरे वनडे में रोहित शर्मा चोटिल हुए। उन्हें ढाका के एक अस्पताल ले जाया गया। उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं। पारी के दूसरे ओवर में जब वह स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे, तब वह चोटिल हुए। दरअसल, मोहम्मद सिराज की गेंद पर अनामुल हक ने शॉट खेला। फिल्डिंग के दौरान गेंद रोहित के बाएं अंगूठे में लगी। इस दौरान रोहित दर्द से कराहते दिखे।