रोहित ने की धोनी की तारीफ, कहा- कूल रहकर ही ले पाते हैं सही फैसले
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया इंटरव्यू में कूल रहने के मामले में आइडल को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए भारतीय हिटमैन और उप-कप्तान रोहित शर्मा ने जवाब दिया कि कूल रहने के मामले में एमएस धोनी उनके आदर्श हैं। उन्होंने धोनी की बड़ाई में आगे कहा कि पूरा भारत जानता है धोनी सबसे कूल हैं। कूल रहने की वजह से ही वह मैदान पर सही और सटीक फैसले ले पाते हैं।
