इन 5 खिलाड़ियों को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020, जानिए कौन-कौन है शामिल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शुक्रवार को खेल मंत्रालय ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020 के लिए 12 सदस्यीय चयन समिति की सिफारिशों को हरी झंडी दे दी है। सूची में क्रिकेटर रोहित शर्मा, हॉकी खिलाड़ी रानी, एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगावेलु के नाम शामिल हैं। इसके अलावा अर्जुन पुरस्कार के लिए कुल 29 खिलाड़ियों के नाम की भी घोषणा की गयी है।
