रोहित शर्मा होंगे सात टी-20 विश्व कप खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
रोहित शर्मा रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में मैदान पर उतरते ही सात टी-20 विश्व कप खेलने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (6 विश्व कप) को पीछे छोड़ देंगे। रोहित के अलावा छह और क्रिकेटर भी सातवां विश्व कप खेल रहे हैं। इनमें बांग्लादेश के तीन (शाकिब, मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्लाह), वेस्टइंडीज के दो (गेल, ब्रावो) और एक पाकिस्तानी (शोएब मलिक) हैं।
