भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे मैच में दिखा रोहित शर्मा का गुस्सा
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वैसे तो रोहित शर्मा अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे मैच में एक ऐसा पल भी आया जहाँ रोहित गुस्से में कुछ बोलते नजर आए। दरअसल बांग्लादेशी बल्लेबाज सौम्या सरकार को थर्ड अंपायर ने गलती से नॉट आउट दिखा दिया था। हालांकि तुरन्त इस गलती को सुधार लिया गया। लेकिन तब तक रोहित का गुस्सा कैमरे में रिकॉर्ड हो चुका था।
