रोहित शर्मा का शतक, वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रोहित शर्मा ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम व निर्णायक वन-डे में शतक के साथ अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। इस शतक के साथ रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने इस मैच में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से अपने करियर का 29वां वनडे अंतरराष्ट्रीय शतक 110 गेंदों में पूरा किया।
