ईडन गार्डन में रोहित के कैच नें लोगों को बनाया अपना दीवाना
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सात साल के इंतजार के बाद आज से भारत में टेस्ट क्रिकेट में गुलाबी गेंद का प्रयोग शुरू हुआ। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने भी इस ऐतिहासिक मैच में ऐसा कारनामा किया है जो वास्तव में काबिले तारीफ है। भारत-बांग्लादेश के बीच इस मैच में जैसे ही रोहित शर्मा ने 10वें ओवर में उड़ते हुए बांग्लादेशी कप्तान मोमीनुल हक का स्लिप में कैच लपका सारा स्टेडियम खुशी से झूम उठा।
