Aus vs NZ : टेलर ने तोड़ा फ्लेमिंग का रिकॉर्ड, 7174 रन बनाकर रच दिया इतिहास
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
सिडनी में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भले ही ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की हो लेकिन न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. दरअसल टेलर न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. टेलर ने 99वें टेस्ट मैच में 7174वां रन बनाते हुए पूर्व कैप्टन फ्लेमिंग को पीछे छोड़ दिया है.
