रॉस टेलर चुने गए न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ऑफ द ईयर, तीसरी बार जीता मेडल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर को न्यूजीलैंड का क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने करियर में तीसरी बार रिचर्ड हैडली मेडल अपने नाम किया। न्यूजीलैंड क्रिकेट अवॉर्ड के आखिरी दिन इन पुरस्कारों की घोषणा हुई। इसके अलावा टिम साउदी को टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर और किम कॉटन को अंपायर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया। सर रिचर्ड हैडली ने टेलर को बधाई दी।