आईपीएल से पहले ईडी को मिली बड़ी कामयाबी, सट्टेबाजी करने वाली कंपनियों के 4 खाते किए फ्रीज
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
आईपीएल 2020 शुरू होने से पहले ईडी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय ने चाइनीज ऐप के थ्रू ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाली कंपनियों पर छापेमारी करने के बाद एचएसबीसी बैंक के चार खातों को फ्रीज कर दिया है। इन खातों में 46.96 करोड़ रुपए जमा हैं। बता दें कि 19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल के लिए टीमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंच चुकी हैं।
