सचिन ने कांबली को 'क्रिकेट वाली बीट' गाने का रैप करने की दी चुनौती
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने साथी खिलाड़ी रहे विनोद कांबली को एक चुनौती दी है। वीडियो में उन्होंने कहा मिस्टर कांबली, ‘‘मैं तुम्हें अपने क्रिकेट वाली बीट गाने पर रैप करने का चैलेंज देता हूं। इसके लिए तुम्हारे पास एक सप्ताह का समय है। सचिन ने 2017 में ये गाना गाया था। इस पर कांबली ने कहा कि ये एक बड़ी चुनौती है।