एक बार फिर सचिन, सहवाग और लारा आपको दिखेंगे मैदान पर चौके-छक्के मारते
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: social media
सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे कई धुरंधर खिलाड़ियों को देखे जमाना हो गया, वहीं अब क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल साल 2020 में भारत में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिए सचिन, सहवाग, ब्रायन लारा, तिलकरत्ने दिलशान जैसे धुरंधर खिलाड़ी मैदान में आपको चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे. इस टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज और भारत हिस्सा लेंगे. वहीं यह टूर्नामेंट 2020 में 2 से 16 फरवरी के बीच खेला जायेगा.
