दिव्यांग मड्डाराम को सचिन ने गिफ्ट की क्रिकेट किट, कहा- खेलते रहिए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
बस्तर के दिव्यांग मड्डाराम कवासी को सचिन तेंदुलकर से एक क्रिकेट किट और एक पत्र मिला। जिसमें लिखा- 'आप जिस तरह इस खेल का आनंद ले रहे हैं, उसे देखकर अच्छा लगा। ये आप और आपके दोस्तों के लिए मेरी तरफ से प्यार भरी भेंट है। खेलते रहिए।' दिव्यांग होते हुए मड्डाराम का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसे देखकर सचिन ने मैनेजर के हाथों ये गिफ्ट भेजा।
