सचिन ने शोएब की गेंद पर बंद की थी आँखें - मोहम्मद आसिफ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
सचिन तेंदुलकर दुनिया के महानतम क्रिकेटर माने जाते हैं। पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने सचिन तेंदुलकर और शोएब अख्तर के बीच स्पर्धा पर प्रतिक्रिया दी है। आसिफ ने कहा कि शोएब अख्तर की बाउंसर पर सचिन तेंदुलकर आँखें बंद कर लेते थे। आसिफ स्पॉट फिक्सिंग के कारण प्रतिबंधित कर दिए गए हैं लेकिन 2006 में भारतीय टीम ने जब पाकिस्तान का दौरा किया था तब वे खेल रहे थे।