मेलबर्न टेस्ट में हुई खराब अंपायरिंग, सचिन ने आईसीसी से की ये मांग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मेलबर्न टेस्ट में अंपायर्स कॉल के चलते दो बार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जीवनदान मिला था। अब इसे लेकर सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी से डीआरएस में अंपायर्स कॉल के क्लॉज पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे दोबारा देखने की जरूरत है। सचिन ने ट्वीट किया, 'खिलाड़ी रिव्यू इसलिए लेते हैं, क्योंकि वो मैदानी अंपायर के फैसले से खुश नहीं होते। आईसीसी डीआरएस को दोबारा देखे, खासकर अंपायर्स कॉल के लिए।'
