इरफान के बेटे की 'क्रिकेट के भगवान' संग मस्ती का वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
इरफान पठान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सचिन तेंदुलकर और अपने बेटे इमरान की मस्ती का एक विडियो शेयर किया है। विडियो में इमरान सचिन से पहले बॉक्सिंग करते हैं फिर सचिन संग अपनी हाइट भी नापते हैं। विडियो शेयर करके इरफान पठान ने लिखा- उसे पता नहीं है कि उसने क्या किया है। जब बड़ा होगा तो उसे पता चलेगा। विडियो को फैन्स की भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
