अब सचिन तेंदुलकर हुए संक्रमित, घर पर ही रहेंगे क्वारंटीन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
'क्रिकेट के भगवान' पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी कोरोना संक्रमित हुए। सचिन ने स्वयं ट्वीट करके ये जानकारी दी। हालांकि, सचिन के परिजनों और स्टाफ की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सचिन ने कहा, "मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। इसके अलावा मैं महामारी से संबंधित सभी जरूरी प्रोटोकॉल को फॉलो कर रहा हूं। मैं सभी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को धन्यवाद देता हूं।"
