धोनी-जाधव की बैटिंग देख नाराज हुए 'क्रिकेट के भगवान', कही ये बड़ी बात..
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शनिवार को वर्ल्ड कप मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 11 रनों से जरूर हरा दिया है लेकिन भारत की इस जीत से क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर कतई खुश नहीं हैं. दरअसल भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन को देखते हुए तेंदुलकर ने रविवार को कहा कि धोनी और जाधव सहित मीडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में इरादों की कमी दिखाई दी. साथ ही कहा कि इंडियन बैट्समैन सुस्त पिच पर अफगान स्पिनरों के आगे सहज नहीं दिखे.
