47 साल के हुए सचिन तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर इन हस्तियों ने किया विश
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अहम योगदान देने वाले चिकित्सकों, नर्सों, चिकित्सा सहयोगियों, पुलिसकर्मियों, सैन्यकर्मियों और सफाईकर्मियों के सम्मान में सचिन तेंदुलकर ने हालांकि आज अपना 47वां जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला जरूर किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनके करीबी और चाहने वालों ने उन्हें अपने-अपने अंदाज में विश किया है। इनमें रवि शास्त्री, विनोद कांबली, प्रज्ञान ओझा आदि लोग सामिल है। आईसीसी ने लिखा- सालगिरह मुबारक सचिन।